सुखबीर की चुनौती कांग्रेस ने स्वीकारी
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खरा ने बादल की चुनौती स्वीकार करते हुए सोमवार को कहा कि बेहतर होगा कि बादल बहस के लिए दिन, समय व स्थान तय कर लें।
खरा ने बादल को लिखे एक पत्र में कहा, "विकास पर बहस की खुली चुनौती वाला आपका बयान पढ़ने के बाद कांग्रेस ने सैद्धांतिक तौर पर आपकी चुनौती को स्वीकार करने का फैसला किया है। इसलिए गेंद अब आपके पाले में है। आप हमें बहस करने का समय, दिन व स्थान बता दें।"
उल्लेखनीय है कि खरा ने पिछले विधानसभा चुनाव में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications