दीपावली के दीयों से आई बुजुर्ग महिला की आंखों में चमक
छतरपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित लौंडी कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाली ललतिया बाई के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करना भी आसान नहीं है। वह किसी तरह अपने लिए खाने का इंतजाम कर पाती है। वह त्योहारों को देखकर खुश हो लिया करती थी। इस बार वह दीपावली मनाना चाहती थी मगर उसके लिए आर्थिक तंगी बाधक बनी थी।
ललतिया बाई की दीपावली मनाने की मुराद को पूरा करने में मददगार बने होशंगाबाद के समाज सेवी सुबोध दीवान। उन्होंने ललतिया बाई सहित उन गरीब परिवारों को मिठाई, कपड़े और पूजन के लिए धनराशि दी, जिन्हें इसकी जरूरत थी।
एक समाजसेवी की कोशिशों से मिली मदद से उन गरीबों के घरों में भी दीपावली धूमधाम से मनाई गई, जिन्होंने वर्षो से कोई भी त्योहार नहीं मनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications