नक्सली हिंसा से अन्य राज्य भी प्रभावित हो रहे हैं : माणिक सरकार
सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सरकार ने कहा, "नक्सली छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में विकास को बाधित कर रहे हैं। नक्सलियों की हिंसक वारदातें अप्रत्यक्ष रूप से पड़ोसी व छोटे राज्यों को भी प्रभावित करती हैं।"
उन्होंने कहा, "केंद्र व राज्य सरकारों को नक्सली गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए और कड़े कदम उठाने चाहिए।"
सरकार ने कहा कि असम, मणिपुर, नागालैण्ड और मेघालय में सक्रिय महत्वपूर्ण शिविर पहले बांग्लादेश में और उससे पहले म्यांमार और भूटान में थे। ऐसे शिविरों की संख्या में कमी जरूर आई है लेकिन यह कहा नहीं जा सकता कि इन देशों में इन शिविरों को खत्म भी किया गया है कि नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications