अगवा जहाज से 2 भारतीयों को छुड़ाने के प्रयास तेज
आधिकारिक सूत्रों ने बताया भारतीय मिशन सिंगापुर की कंपनी और जहाजरानी कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
सूत्रों ने बताया कि जहाजरानी कंपनी भी चालक दल के सदस्यों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय बंधक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमने उनको छुड़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
सोमालिया के लुटेरों ने गुरुवार को सिंगापुर के जहाज एमवी कोटा वाजार का भारतीय जल सीमा में अपहरण कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications