चीन ने अब कश्मीर को अलग देश के रूप में दिखाया
हाल ही में बीजिंग के आमंत्रण पर चीन के दौरे पर गए पत्रकारों को जो दस्तावेज दिए गए उसमें कश्मीर को अलग राष्ट्र के रूप में दिखाया गया है।
इसमें तिब्बत के बारे में दी गई बुनियादी जानकारियों में बताया गया है कि तिब्बत की सीमाएं भारत, नेपाल, म्यांमार और कश्मीर क्षेत्र से लगती हैं।
चीन, म्यांमार और नेपाल के मानचित्रों में भारत से कश्मीर को अलग दिखाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चीन और भारत के संबंधों में खटास बढ़ी है। पाक अधिकृत कश्मीर में बांध बनाने के लिए वह उसे वित्तीय सहायता पहुंचा रहा है जिसका कि भारत ने विरोध किया है। इतना ही नहीं अरूणाचल प्रदेश पर तो वह अपना दावा करता ही है, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से चलाई जा रही तिब्बत की निर्वासित सरकार को लेकर भी वह भारत पर आंखें तरेरता रहा है।
चीन अब भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बरते जाने की बात कर रहा है। उसका मानना है कि भारत के रास्ते तिब्बती नेपाल पहुंचते हैं और वहां चीन विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications