राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 370 करोड़ के सुरक्षा इंतजामों को मंजूरी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में खेलों के 'एकीकृत सुरक्षा तंत्र' (आईएसएस) की जिम्मेदारी हैदराबाद की 'इलेक्ट्रॉनिक कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड' (ईसीआईएल) को सौंपने की मंजूरी दी गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है, "एकरूपता, संगतता और आर्थिक पक्षों का ध्यान रखते हुए पूर्ण सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आईएसएस व्यवस्था का जिम्मा ईसीआईएल को सौंपा गया है।"

वक्तव्य के मुताबिक, "भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब एकीकृत सुरक्षा तंत्र (आईएसएस) के बड़े पैमाने पर कार्यान्वयन के लिए एक परियोजना शुरू की गई है।"

खेलों के मेजबान शहर दिल्ली से हुए समझौते के मुताबिक खेलों से सम्बद्ध स्थानों पर सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

'राष्ट्रमंडल खेल संघ' (सीजीएफ) प्रमुख माइकल फिनेल ने हाल ही में की गई भारत यात्रा के दौरान खेलों की तैयारियों सहित 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की बात भी उठाई थी।

1967 में गठित भारतीय कंपनी ईसीआईएल अगले वर्ष 31 मार्च से अपनी सुरक्षा उपाय देना शुरू कर देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+