अपहृत इंजीनियर की रिहाई के लिए प्रार्थना
तटीय जिले कृष्णा में सोमवार को राव के परिजनों ने सुरक्षित रिहाई के लिए एक मंदिर में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। वहीं राज्य सरकार राव की रिहाई को लेकर असम के अधिकारियों के संपर्क बनाए हुए है।
50 वर्षीय राव असम के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे।
गायत्री कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों के मुताबिक राव को पांच सशस्त्र लोगों ने असम के कोकराझार जिले के बोईपुर इलाके से अपहरण कर लिया था।
राव की पत्नी राजेश्वरी ने कहा, "हम उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। हमने उनकी रिहाई के लिए राज्य और केंद्र सरकार से अपील की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications