तेल की कीमतें वर्ष के उच्चतम स्तर पर
फ्रैंकफर्ट, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को वर्ष के उच्चतम स्तर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं हैं।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार सोमवार को कारोबार की शुरूआत में तेल की कीमतें बढ़ कर 79.35 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।
माना जा रहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ कच्चे तेल की मांग बढ़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications