सौम्या और जिगीशा हत्या के आरोपी ने की भागने की कोशिश
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इस साल 24 मार्च को गिरफ्तार हुए रवि कपूर को चिकित्सा जांच के लिए दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था तभी यह घटना हुई।
अधिकारी ने कहा, "हमें दोपहर 12 बजे खबर मिली कि कपूर ने उसके साथ अस्पताल गए तीन पुलिसकर्मियों में से एक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका है। उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे तुरंत ही पकड़ लिया गया।"
पुलिस जांच कर रही है कि कपूर को मिर्च पाउडर कहां से और कैसे मिला।
पिछले साल 30 सितम्बर की रात कार्यालय से अपने दक्षिण दिल्ली स्थित आवास लौट रही सौम्या की हत्या कर दी गई थी। 28 वर्षीय जिगीशा को 17-18 मार्च की रात उसके दक्षिण दिल्ली स्थित घर के बाहर से अगवा कर लिया गया था। बाद में हरियाणा के सूरजकुण्ड में उसकी लाश मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications