बिहार में बंदूक फैक्ट्रियों के ऋण मामलों की होगी जांच
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने सोमवार को बताया, "हमें सूचना मिली है कि कई अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले पीएमआरवाई के तहत बैंकों से ऋण ले चुके हैं। अब इस मामले की भी जांच की जाएगी।"
इधर, राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि अगस्त तक पूरे राज्य में 63 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इनमें से केवल मुंगेर में 48 अवैध मिनी गन फैक्ट्री थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में 90 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
मुंगेर में 36 छोटे हथियार के सरकारी लाइसेंसी कारखाने तथा 13 लाइसेंसी बंदूक की दूकानें हैं। इसके अलावा 25 दुकानों के मामले न्यायालय में लंबित हैं, जिनका लाइसेंस प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications