सरकार ने दी ऊर्जा कंपनियों में विनिवेश को मंजूरी (लीड-1 )
वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को बताया," सरकार एनटीपीसी में पांच फीसदी और एसजेवीएन में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।
सरकार को एनटीपीसी में पांच फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश से 8,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
आनंद शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि विनिवेश के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी घट कर 84.5 फीसदी हो जाएगी।
उन्होंने कहा, "विनिवेश के बाद उम्मीद है कि एनटीपीसी की बाजार पूंजी अधिक हो जाएगी और इससे कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतियोगी शर्तो पर संसाधनों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
एनटीपीसी की मौजूदा समय में बाजार पूंजी एक लाख 72 हजारा करोड़ रुपए है।
सतलुज जल विद्युत निगम केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का साझा उपक्रम है। इसमें केंद्र की हिस्सेदारी 75 फीसदी और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 25 फीसदी है।
शर्मा ने बताया कि विनिवेश के बाद कंपनी में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 75 फीसदी से घट कर 65 फीसदी हो जाएगी।
कंपनी में हिमाचल प्रदेश की 25 फीसदी हिस्सेदारी पहले की तरह बरकरार रहेगी।
एसजेवीएन ऊर्जा बिक्री, वितरण, उत्पादन, परियोजना शुरू करने का कारोबार करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications