भारत-नेपाल सीमा से 1.30 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद
एसएसबी के 27 वें बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि करीब चार बजे सुबह में अज्ञात लोग बेतिया जिले के सिकटा सीमा के समीप खंभा संख्या 408 से भारत में प्रवेश कर रहे थे। सीमा पर तैनात जवानों ने उन्हें रूकने को कहा, लेकिन सभी लोग अपना सामान छोड़ फरार हो गए।
कुमार ने बताया कि छोड़े गए सामानों से एसएसबी के जवानों ने 13 किलोग्राम चरस तथा 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 1.30 करोड़ रुपये आंका गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications