गलतफहमी के कारण उतारा गया अमेरिकी जहाज : अधिकारी
यह विमान मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 28 घंटों तक खड़ा रहा।
भारत-अमेरिका संयुक्त वायु सेना अभ्यास से जुड़े अमेरिकी अधिकारी स्टीवर्ट कोवॉल ने आईएएनएस को बताया, "संकेतों को समझने में दिक्कत पेश आई और यही कारण है कि इस विमान को मुंबई में उतारना पड़ा। हम भारतीय अधिकारियों को इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मामले को समझकर विमान को सोमवार को उड़ान भरने की इजाजत दे दी। इससे साफ होता है कि भारत और अमेरिका के बीच कितने अच्छे रिश्ते हैं।"
अमेरिकी कमांडो सैनिकों को ले जा रहे इस विमान को भारतीय वायु सेना के निर्देश पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया था। हवाई अड्डे पर उतरते ही इस विमान को कब्जे में ले लिया गया लेकिन मामले की जांच के बाद विमान को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई।
विमान में सवार सभी कमांडो सैनिकों को रात्रि विश्राम के लिए होटल हयात रिजेंसी ले जाया गया। यह होटल हवाई अड्डे के करीब स्थित है। बैंकाक जा रहे इस विमान को छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक विराम इलाके में खड़ा किया गया था। विमान में सवार कमांडो छुट्टियां मनाने बैंकॉक जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications