विषाक्त प्रसाद खाने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत
पुलिस के अनुसार बनौली गांव में रविवार को एक भवन का उद्घाटन हो रहा था जिसमें पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद खाने के बाद लोग पेट में दर्द होने की शिकायत करने लगे। इसके बाद करीब 25 से ज्यादा लोगों को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को चार वर्षीय धर्मेद्र पाठक की मौत हो गई।
इधर, भेाजपुर के अपर समाहर्ता (एडीएम) रामचंद्र प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया यह विषाक्त भोजन का मामला नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि अब सभी पीड़ित लोगों की स्थिति में सुधार हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications