अस्थाना की मौत की सीबीआई जांच की मांग
अस्थाना के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई निर्णायक सबूत न मिलने के बाद इस दिशा में संदेह बना हुआ है। उनकी आंत के नमूनों को आगे की जांच के लिए भेजा गया है। पांच चिकित्सकों द्वारा किए गए पोस्टमोर्टम की वीडियो रिकॉर्डिग भी की गई थी लेकिन अस्थाना की मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका है।
सूत्रों का कहना है कि केवल आंत की जांच से ही पता चलेगा कि अस्थाना के जहर खाने की चिकित्सकों द्वारा अनुमानित बात सच है या नहीं। दो दिन पहले ही अस्थाना के अचानक अचेतन हो जाने के बाद जेल अधिकारी उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
गाजियाबाद जिला पुलिस प्रमुख अखिल कुमार का कहना है कि पुलिस आंत की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और इस रिपोर्ट के आ जाने के बाद ही जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
16 फरवरी 2008 को गाजियाबाद के कविनगर पुलिस स्टेशन में 83 लोगों के खिलाफ दर्ज एक मामले में 39 अन्य आरोपियों के साथ आशुतोष अस्थाना को भी गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले 20 महीनों से डासना जेल में कैद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications