जमीन पर सेना के कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे गिलानी
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा, "मैं 23 अक्टूबर को शोपियान कस्बे में राज्य की जमीन पर सेना के कब्जे के खिलाफ विरोध पदर्शन के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करूंगा। "
उन्होंने कहा, "फिलस्तीन की ज़मीन पर इजरायल के कब्जे के समान ही भारत ने रणनीति अपनाई है और हमने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।" हालांकि उन्होंने अपने आरोपों का ब्यौरा नहीं दिया।
गिलानी केंद्र सरकार और अलगाववादी नेताओं के बीच प्रस्तावित वार्ता को लेकर बार-बार पूछे गए सवालों का जवाब देने से बचते रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications