मासिक मुद्रास्फीति की दर जारी करने को मंजूरी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समूह की बैठक के बाद वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस फैसले को शीघ्र ही अमल में लाया जाएगा।
शर्मा ने कहा, "हमारे सामने शीघ्र ही साप्ताहिक के बजाय मासिक आधार पर मुद्रास्फीति के आंकड़े होंगे जिसका आधार वर्ष 2004 होगा। ऐसा राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन के सुझाव पर किया गया है और दुनिया भर में यही चलन है।"
उन्होंने कहा, "जल्दी-जल्दी आंकड़े जारी होने के कारण उद्योगों विशेषकर विनिर्माण क्षेत्र से प्रतिक्रियाएं उत्साहजनक नहीं रहती, लेकिन मासिक आंकड़े जारी होने से यह सही तस्वीर को पेश करेगा।"
यद्यपि मंत्री ने यह कहा कि प्राथमिक वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक साप्ताहित रूप से जारी होता रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications