आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए इस्लामाबाद में मदरसों पर छापेमारी
सुरक्षाबलों ने इस्लामाबाद स्थित 10 मदरसों पर छापे मारे, हालांकि कहीं से आतंकवादियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी भी मदरसे में आतंकवादियों को पनाह दिया जाएगा तो मदरसा प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने आतंकवादियों की धड़पकड़ के लिए गेस्ट हाउस और कुछ ग्रामीणों इलाकों में भी छापेमारी की।
आतंरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि धार्मिक नेता के तौर पर काम करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "अब हम किसी विदेशी को इमाम-ए-मस्जिद बनने की अनुमति नहीं देंगे।"
उधर, मदरसों के संघ 'वफाकुल मदरसा' ने सुरक्षा बलों द्वारा मदरसों में दी जा रही छापेमारी की आलोचना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications