तमिलों के पुनर्वास में मदद करेंगे: चिदंबरम
केंद्रीय
गृह मंत्री पी. चिदम्बरम का कहना है कि केंद्र सरकार श्रीलंका में आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद देना चाहती है। id="toptextpromo">चेन्नई
में मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ सोमवार को हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार को नए प्रस्तावों के तहत यह मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलों के पुनर्वास के लिए केंद्र ने पहले ही 500 करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>चिदम्बरम
ने कहा कि उन्होंने शिविरों में रह रहे तमिलों के पुनर्वास की प्रक्रियाओं पर चर्चा की है। गृह मंत्री ने कहा कि हाल ही में श्रीलंका पहुंचे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया है कि करीब 5000 तमिलों को वापस उनके घरों में भेज दिया गया है जबकि बचे हुए तमिलों को आगे की क्रमिक अवस्थाओं में पुनर्वासित किया जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications