सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत तैयार: एंटनी

नई दिल्ली में टेरिटोरियल आर्मी की 60वीं वर्षगांठ पर संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति चिंताजनक हैं क्योंकि वहां आतंकवाद तेजी से फैल रहा है। मंत्री ने कहा कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए समस्या है।

एंटनी ने कहा, "अपनी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए हम कहीं से भी पेश, किसी भी चुनौती का हमेशा सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे सुरक्षा बल हमेशा सर्तक रहते हैं।"

तटरक्षक बल और नौसेना के संयुक्त अभियान 'रक्षा' के बारे में एंटनी ने कहा, "हमने पिछले साल के 26/11 हमलों के बाद काफी कुछ सीखा है। उसके बाद तटीय सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं और नौसेना तथा तटरक्षक बल गंभीर कदम उठा रहे हैं। सरकार भी उन्हें मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रकार का समर्थन दे रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+