चर्चगेट पर ख़तरनाक साइनबोर्ड

चर्चगेट पर ख़तरनाक साइनबोर्ड

वेदिका चौबे,

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए मुंबई से

मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर लगे साईनबोर्ड्स को हटाने के मुद्दे पर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.

गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बार बार आगाह करने के बावजूद भी रेलवे अधिकारी चर्चगेट पर लगे खतरनाक साईनबोर्ड को हटाने की जहमत नहीं उठा रहे है.

चर्चगेट के वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर (जीआरपी) एम डी रासकर ने कहा, " रेलवे अधिकारियों को हमने ये दूसरी बार ख़त लिख कर साईनबोर्ड तुरंत हटाने की मांग की है, लेकिन बार बार पूछने के बाद भी वहां से कोई जवाब नहीं आता है. इन साईन बोर्ड्स के अंदर इतनी जगह है कि इनमें आतंकवादी आसानी से बम छुपा सकते है. इसके अलावा यह बोर्ड इतना नीचे है कि किसी को इसकी जानकारी तक नहीं होगी."

सिर्फ चर्च गेट स्टेशन पर ऐसे करीब डेढ़ सौ बोर्ड्स हैं.

पिछली बार जब मई में रेलवे पुलिस ने पहली बार ख़त लिखा था तो साइनबोर्ड्स उतनी संख्या में नहीं थे.

एम डी रासकर ने कहा "इन्हें हटाने के बजाए रेलवे ने और बोर्ड्स लगा दिए हैं. चूंकि स्टेशन के अंदर कोई हमला या दुर्घटना होने पर हमें ही ज़िम्मेदार ठहराया जाता है इसलिए इन्हें यहाँ से हटवाना हमारी जिम्मेदारी है."

आम तौर पर हर साल रेलवे को रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन से करीब दो करोड़ रुपये मिलते है. फिलहाल स्टेशन पर जो बोर्ड्स लगे हुए है उनमे रेलवे ने ख़ुद के ही प्रोडक्ट्स के विज्ञापन लगा रखे है.

पश्चिम रेलवे के अधिकारी एम सी पी शर्मा से जब इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने ये कहकर अपना पल्ला झाडा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं है. "मुझसे इस बारे में किसी ने कोई बात नहीं की है और न ही मुझे इस विषय में कुछ पता है. वैसे भी विज्ञापन कहाँ और कैसे देना है वो रेलवे के बड़े अधिकारी तय करते है मैं नहीं."

तुकाराम चवान, ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (जीआरपी) ने इस विषय पर बोलते हुए कहा, "हमारे एक इंसपेक्टर ने रेलवे को ख़त लिखकर उस खतरनाक विज्ञापन बोर्ड के बारे में जानकारी दी है. अगर रेलवे के हद में कोई भी घटना घटती है तो सबसे पहले हम ही जिम्मेद्दर ठहराए जाते है."

इन्होने आगे कहा कि चूँकि इस बोर्ड के अंदर काफी जगह है जिससे स्टेशन के भीतर कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है इसीलिए हमें पहले से उसके लिए सावधानी रखनी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+