गुवाहाटी में उल्फा के 5 उग्रवादी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गुवाहाटी के अलग-अलग हिस्सों से उल्फा विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ये सभी गुवाहाटी में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देना चाहते थे।
प्रवक्ता ने कहा कि दो उग्रवादियों को गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य को गांधी बस्ती से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस को इन उग्रवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। ये सभी धेकियाजुली और तेजपुर इलाकों में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications