लास एंजेलिस हवाई अड्डे पर 3 घंटे तक रोके गए बेकहम
बेकहम गुरुवार को लंदन से लास एंजेलिस के लिए रवाना हुए थे। लास एंजेलिस हवाई अड्डे पर उनके थैलों की तलाशी की जा रही थी और इस दौरान उन्हें तीन घंटों तक वहीं रोक कर रखा गया।
एक सूत्र ने बताया, "डेविड इससे नाराज थे। उन्होंने हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे लोगों से भी बातचीत की। डेविड ने अपने साथ के लोगों से भी कहा लेकिन वे भी कुछ नहीं कर सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications