झारखण्ड में नक्सली कमांडर मारा गया
पुलिस ने रविवार को बताया कि दो नक्सली समूहों झारखण्ड प्रस्तुति समिति और तृतीया प्रस्तुती समिति के बीच शनिवार रात लातेहार के बिग्राहगंज गांव के पास गोलीबारी हुई।
इस गोलीबारी में झारखण्ड प्रस्तुति समिति का शीर्ष कमांडर प्रदीप गंजू मारा गया। दोनों समूहों के बीच करीब दो घंटें तक संघर्ष चला।
रांची से करीब 145 किलोमीटर दूर मौके पर पुलिस रविवार सुबह पहुंची।
पुलिस के मुताबिक प्रदीप की मौत झारखण्ड प्रस्तुति समिति के लिए एक बड़ा झटका है।
राज्य में आठ नक्सली संगठन सक्रिय है जो अक्सर आपस में भिड़ते रहते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications