स्वाइन फ्लू से 3 और की मौत, अब तक 408 मरे
महाराष्ट्र में इस बीमारी से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। राज्य में इस बीमारी से अब तक 173 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड में इस बीमारी से तीसरी मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक 14 अक्टूबर को मौत के शिकार बने व्यक्ति में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक दीवाली के दिन शनिवार को देश में स्वाइन फ्लू के 135 नए मामले सामने आए। केरल में सबसे ज्यादा 44 और महाराष्ट्र में 24 मामले सामने आए। कर्नाटन और दिल्ली में क्रमश: 21 और 17 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications