रियो डी जेनेरियो में गैंगवार में 12 मरे
पुलिस के मुताबिक ब्राजील के तटीय शहर रियो डी जेनेरिया में पादक प्रदार्थो की तस्करी पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए दोनों गुटों के बीच संघर्ष हुआ। इस शहर को हाल ही में 2016 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुना गया है।
इस संघर्ष में पुलिस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकारण दो अधिकारी मारे गए।
वेब पोर्टल जी1 के मुताबिक सशस्त्र बदमाशों से कम से कम पांच सिटी बसों और दो स्कूलों की दो कक्षाओं को तबाह कर दिया।
यह शहर वर्ष 2014 में होने वाले फुटबॉल विश्वकप के मेजबान 12 शहरों में शामिल है। यहां विश्वकप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications