प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
राष्ट्रपति भवन ने कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात दीवाली के अवसर पर हुई और दोनों ने इस अवसर पर एक दूसरे को बधाई भी दी।
राष्ट्रपति भवन की ओर जारी बयान में कहा गया है, "दोनों नेताओं ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, खासकर आंतरिक सुरक्षा, कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा पर चर्चा की।" दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बैठक चली।
मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को अपने आगामी थाइलैंड दौरे के बारे में भी जनाकारी दी, जहां वह 'एशियन-इंडिया' बैठक में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications