अमेरिकी सैन्य चार्टर्ड विमान को मुंबई में उतारा गया
मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के पास मौजूद कॉल साइन से विमान का कॉल साइन नहीं मिलने के कारण रविवार सुबह 7.52 बजे एटीसी ने वायु सेना को अलर्ट किया, जिसने विमान को मुंबई चार्टर्ड बोइंग 767 विमान को छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने का आदेश दिया गया। विमान में अमेरिकी सेना के 205 जवान सवार थे।
खबर लिखे जाने तक कड़ी सुरक्षा के बीच विमान हवाईअड्डे के एक हिस्से में खड़ा था।
यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बैंकाक जा रहा था।
वायु सेना, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और मुंबई सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी विमान में पायलट से पूछताछ कर रहे थे।
वायु सेना और अमेरिकी अधिकारी इस मामले को सुलझाने में लगे हुए थे। कहा जा रहा था कि विमान अमेरिकी जवानों को छुट्टी बिताने के लिए बैंकाक ले जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications