दीवाली की रात दिल्ली में 207 दुर्घटनाएं
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "दीवाली की दुर्घटनाओं से संबंधी हमारे पास 207 कॉलें आई। ये कॉलें सामान्य दिनों से दोगुनी थीं।"
अधिकारी ने कहा कि सामान्य दिनों में विभाग के पास 90 मामलों से संबंधी कॉलें आती हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार मध्य रात्रि के बाद 62 मामले दर्ज किए गए थे।
अधिकारी ने कहा, "अच्छी बात यह रही कि पूरे शहर से किसी बड़े हादसे की खबर नहीं आई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications