दीपावली की आतिशबाजी से चंडीगढ़ में 100 झुलसे
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी और अन्य कारणों से चंडीगढ़ में कम से कम 100 लोग घायल हो गए।
चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के नेत्र विभाग के अधिकारियों ने कहा, "नेत्र विभाग में 35 मरीज लाए गए हैं जिनमें से 12 की आंखें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।"
सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में 50 ऐसे मरीजों को लाया गया जो या तो पटाखों से झुलस गए या फिर अन्य कारणों से घायल हो गए। इसी तरह सेक्टर 20 स्थित सरकारी अस्पताल में 20 मरीजों को लाया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में करीब दर्जन भर आग लगने की घटनाएं हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications