अमेरिकी सैन्य विमान के सोमवार को रवाना होने की संभावना

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एक सैन्य विमान को रविवार को छह घंटे तक कब्जे में ले लिया गया था। हालांकि विमान को अपराह्न् लगभग तीन बजे प्रस्थान करने की मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन कुछ प्रक्रियागत मुद्दों के कारण अब इसके सोमवार तक प्रस्थान करने की संभावना है।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि पहचान में फर्क पाए जाने के बाद वायुसेना की ओर से इस विमान को उतरने का आदेश दिया गया था। सभी संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को अपराह्न् तक उसे हरी झंडी दे दी थी।

इसी बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) द्वारा विमान पर लगाए गए कुछ खास शुल्कों के भुगतान को लेकर विवाद पैदा हो गया, जिसके कारण विमान उड़ान नहीं भर पाया।

सूत्रों ने कहा कि नार्थ अमेरिकन एयरलाइनर के बोइंग 767 का पायलट नकदी भुगतान का तत्काल बंदोबस्त नहीं कर पाया तो एटीसी ने उड़ान भरने की इजाजत देने से इंकार कर दिया।

उसके बाद पायलट ने क्रेडिट कार्ड के जरिए शुल्कों का भुगतान करने का प्रस्ताव दिया। एटीसी इस पर भी राजी नहीं हुआ।

बाद में रविवार की देर शाम पायलट ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास और मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्यदूतावास से संपर्क किया। उसके बाद तय हुआ कि विमान पर सवार सभी 205 अमेरिकी नौसैनिक और चालक दल के कुछ सदस्य रात मुंबई में विश्राम करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+