'सिंगापुर के अपहृत पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित'
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में सोमाली लुटेरों द्वारा अगवा किए गए सिंगापुर के एक पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त टी.सी.ए.राघवन ने सिंगापुर सरकार से संपर्क किया है। उन्हें बताया गया है कि पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं।"
एम.वी.कोटा वैजार नामक इस पोत पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्यों की संख्या को लेकर परस्पर विरोधी खबरें हैं। इस पोत को गुरुवार को अगवा कर लिया गया था।
कुछ टीवी चैनलों ने कहा है कि पोत पर चार भारतीय सवार हैं।
सूत्रों ने कहा है कि भारतीय उच्चायुक्त को कहा गया है कि वे सिंगापुर सरकार और शिपिंग कंपनी के साथ बराबर संपर्क बनाए रखें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications