बलात्कार के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के अनुसार माधोपुर क्षेत्र निवासी अजय तांती शनिवार रात मुर्गीयाचक निवासी एक व्यक्ति की चार वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि उसने रिया के साथ दुष्कर्म किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस बीच इस घटना की भनक ग्रामीणों को मिल गई, गुस्सााये ग्रामीणों ने अजय को पकड़ लिया और उसकी पिटायी प्रारंभ कर दी। पिटायी के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अजय मुंगेर में ही बैलून और खिलौने बेचने का कार्य करता था तथा प्रदीप के साथ उसकी दोस्ती भी थी।
मुंगेर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications