धूमल ने विशेष बच्चों के साथ मनाया दीवाली का त्योहार

मुख्यमंत्री ने संस्थान के अध्यापकों को इन विशेष बच्चों, जो जन्म से दुर्भाग्यवश उपेक्षित हुए हैं, की पढ़ाई की जिम्मेवारी लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बच्चों पर आम बच्चों के समान अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे ये बच्चे बड़े होकर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान के शिक्षकों एवं प्रबन्धन वर्ग के लिए विशेष बच्चों की गतिविधियों का प्रबन्धन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी विशेष क्षमता एवं समर्पण से ही इन बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना सुनिश्चित हुआ है। ऐसे बच्चों को सहानुभूति की नहीं बल्कि विशेष दक्षता हासिल करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन बच्चों में दक्षता उन्नयन के लिए प्रेरित करने एवं हर सम्भव सहायता के लिए आगे आएं, जिससे यह बच्चे भी सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका कमा सके।

प्रो़ धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य शिशु कल्याण परिषद के माध्यम से समाज के कमजोर वगरें के हितों को सुनिश्चित बनाया गया है तथा उन्हें शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर विशेष बच्चों को उनके घरों के निकट शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए अनेक संस्थान कार्य कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+