कंधमाल में युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा मुहैया कराएगा इग्नू
इग्नू के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "इग्नू यहां गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे युवकों को शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत जनवरी से करेगा। इसके लिए जिले में एक बड़ा भवन किराए पर लिया गया है।"
कंधमाल के बाद यह योजना उड़ीसा के आदिवासी जिलों और पांच अन्य राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्त्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लागू की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इन कोर्र्सो को चलाने के लिए स्थानीय कर्मचारियों कर सेवाएं ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications