जम्मू क्षेत्र में बारूदी सुरंग के विस्फोट में जवान की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मराठा लाइट इंफेंट्री के पांच जवानों की एक टुकड़ी नियंत्रण रेखा के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। गलती से वे बारूदी सुरंग बिछाए गए क्षेत्र में पहुंच गए जिससे यह विस्फोट हो गया। अचानक हुए विस्फोट में एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications