कर्नाटक पुलिस माफी मांगे : जेकेसीए
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बेंगलुरू में पुलिस ने कश्मीर के दो क्रिकेटरों परवेज रसूल और मेहराजुद्दीन को विस्फोटक रखने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया था।
जेकेसीए के महासचिव सलीम खान ने आईएएनएस से कहा, "हमारे लड़कों को प्रताणित किया गया और फिर रिहा किया गया। बेंगलुरू की पुलिस को माफी मांगनी चाहिए। हम टूर्नामेंट से टीम को वापस बुलाने के बारे में रविवार को फैसला करेंगे।"
खान ने कहा कि यह वाकया बेहद अफसोसनाक और चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, "हम आगे का कदम उठाने के लिए जेकेसीए के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला के संपर्क में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications