रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स वाराणसी-खजुराहो भी जाएगी
राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर.टी.डी.) नई दिल्ली के महाप्रबंधक प्रमोद शर्मा ने बताया कि अगले सीजन यानी सितम्बर 2010 से रेलगाड़ी के रूट में परिवर्तन किया जा रहा है तथा वाराणसी एवं खजुराहो को भी इसके रूट में शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह रेलगाड़ी गोल्डन ट्राएंगल रूट पर भी चलेगी। अगले पर्यटन सत्र से ट्रेन का साप्ताहिक रूट नई दिल्ली से जोधपुर -उदयपुर -चित्तौड़गढ़ -सवाईमाधोपुर -जयपुर -खजुराहो -वाराणसी -आगरा होते हुए नई दिल्ली होगा।
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स में एक बार में 82 यात्रियों को यात्रा करवाने की क्षमता है। इसके कोच पैलेस ऑन व्हील्स की तुलना में आकार में बड़े और बेहतर सुख-सुविधा युक्त हैं। उन्होंने बताया कि शाही रेल का संचालन राजस्थान पर्यटन विकास निगम और भारतीय रेल मिल कर करते हैं।
इस रेलगाड़ी के किराए में इस बार भी विशेष रियायत दी गई है। फलस्वरूप अब प्रति यात्री 825 अमेरिकन डॉलर प्रति रात्रि किराया रखा गया है। इसी प्रकार दो यात्रियों के एक साथ सफर करने पर 590 डॉलर प्रति यात्री प्रति रात्रि किराया है, जबकि सूट्स का किराया 1600 डॉलर प्रति रात्रि रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications