एएमयू को नवीकरणीय ऊर्जा का नया विभाग मिल सकता है : फारूक अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार सौर मिशन आरंभ करेगी।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे देश में पेट्रोल, तेल और कोयले का आयात किया जाता है और करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन सौर और वायु ऊर्जा से संबंधित संसाधनों का हम उपयोग नहीं कर पाते।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने प्राकृति संसाधनों का भरपूर दोहन करने का फैसला किया है। नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की स्थापना कर एएमयू इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications