तेलंगाना में 600 मेगावाट का संयंत्र लगाएगी सिंगरेनी कोलिएरीज
मुख्यमंत्री के.रोसैया ने रविवार को कहा कि ऊर्जा संयंत्र दिसंबर 2012 तक बन कर तैयार हो जाएगा। रोसैया जल्द ही तेलंगाना क्षेत्र में ऊर्जा संयंत्र परियोजना का उद्धाटन करेंगे।
रोसैया के अनुसार परियोजना न सिर्फ तेलंगाना में विकास को बढ़ावा देगी बल्कि इससे राज्य को बिजली की कमी की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी।
राज्य में बिजली की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले रोसैया ने बताया कि परियोजना के लिए धन की व्यवस्था आंतरिक स्रोतों और ऋण लेकर की जाएगी।
इंडो- एशियन-न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications