जलवायु व पर्यावरण अध्ययन के लिए केंद्र की स्थापना की जाएगी
जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "इस संस्थान में शुरू में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 100 विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन पर पड़ने वाले प्रभाव और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेंगे।"
इस संस्थान का नाम राष्ट्रीय जलवायु व पर्यावरण विज्ञान संस्थान (एनआईसीईएस) होगा। यह अपनी तरह का पहला ऐसा केंद्र होगा जो विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों, खासतौर से कृषि व पानी पर जलवायु परिवर्तन के पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित दीर्घकालिक शोध परियोजनाओं का संचालन करेगा।
जयराम रमेश ने कहा, "हम अगले कुछ महीनों के दौरान इस संस्थान की स्थापना करने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। जलवायु परिवर्तन पर दीर्घकालिक शोध के लिए अधोसंरचना सृजन की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications