पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के पास से 60 लोग गिरफ्तार
समाचार एजेंसी आनलाइन न्यूज एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा सेना मुख्यालय के पास चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कम से कम 60 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
तलाशी अभियान के दौरान खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया लेकिन जिनके पास पहचान पत्र थे उन्हें छोड़ दिया गया।
तलाशी अभियान के दौरान रावलपिंडी और पड़ोसी शहर इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
पाकिस्तानी सेना इन दिनों दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में तालिबान के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाए हुए है।
इससे पहले सेना ने उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के स्वात और मलकंद सहित चार जिलों को तालिबान के कब्जे से मुक्त करा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications