पाकिस्तान में 11 आतंकवादी ढेर
वाना (पाकिस्तान), 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर शनिवार को पाक लड़ाकू विमानों द्वारा की गई बमबारी में कम से कम 11 आतंकवादी मारे गए।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि आतंकवादियों के खिलाफ ताजा कार्रवाई शनिवार को आरंभ की गई। इस दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान में 5,000 आतंकवादियों को घेर लिया गया है और यहां सुरक्षा बल तीन ओर से आगे बढ़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications