मुद्रास्फीति के आंकड़े महीने में एक बार जारी करने पर निर्णय सोमवार को
अगर सरकार प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो दिसंबर से मुद्रास्फीति के आंकड़े हर माह जारी करने की पद्धति पर अमल शुरू हो जाएगा।
अधिकारी के अनुसार आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीइए) सोमवार को मुद्रास्फीति के आंकड़े हर सप्ताह के बजाए महीने में एक बार जारी करने के वाणिज्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है।
वाणिज्य मंत्रालय ने सुझाव दिया था कि थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित आंकड़े हर सप्ताह में जारी किए जाने के बजाए महीने में एक बार जारी किए जाएं।
मंत्रालय ने यह सुझाव योजना आयोग के सदस्य अभिजीत सेन की अध्यक्षता वाले कार्य समूह की सिफारिशों पर दिया है।
मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करने की पद्धति में बदलाव दुनियाभर में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करने की पद्धति के अनुसार किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications