व्यालार रवि पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
बालाकृष्णन ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने समाचार पत्रों की खबरों के आधार पर एक रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। इन खबरों में कहा गया था कि रवि ने सार्वजनिक समारोह में एक शैक्षणिक संस्थान में इमारत बनाने के लिए 500,000 रुपये देने का ऐलान किया था।
जिलाधिकारी ने कहा, "संवाददाता सम्मेलन में युवाओं को अवसर प्रदान के करने की बात के दौरान भी इन्होंने अपने उसी ऐलान का हवाला दिया। यह आचार संहिता का उल्लंघन का मामला हो सकता है।"
गौरतलब है कि कन्नूर में सात नवंबर को एक विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होना है और रवि कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए यहां पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications