स्वाइन फ्लू से 5 और मरे, मृतकों की संख्या 413 हुई (लीड-1)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई। इस तरह राज्य में मृतकों की संख्या 177 हो गई। इसके अलावा केरल में एक मरीज की मौत हो गई। वहां अब मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र के बाद मृतकों की संख्या के मामले में कर्नाटक दूसरे नंबर है जहां इस बीमारी से 112 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 42, गुजरात में 38, दिल्ली में 15, तमिलनाडु में 4, हरियाणा में 4, गोवा में 3, उत्तराखंड में 3, उत्तर प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1 और राजस्थान में 1 मरीज की मौत हो गई।
रविवार को 43 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में 17, दिल्ली में 16, हरियाणा में 7, उत्तर प्रदेश में 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
उत्तराखंड में इस बीमारी से तीसरी मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक 14 अक्टूबर को मौत के शिकार हुए व्यक्ति में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक दीवाली के दिन शनिवार को देश में स्वाइन फ्लू के 135 नए मामले सामने आए थे। केरल में सबसे ज्यादा 44 और महाराष्ट्र में 24 मामले सामने आए। कर्नाटक और दिल्ली में क्रमश: 21 और 17 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications