इराक में बम विस्फोट में 1 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस ने कहा है कि बगदाद के दक्षिण में 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर में हुए इस बम विस्फोट के कारण आसपास की कई दुकानें और कारें नष्ट हो गईं। यह क्षेत्र इधर कई महीनों से शांत था।
इसी शहर में एक कब्रस्तान में 20 सितंबर को हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए थे।
पुलिस ने कहा है कि देश के उत्तरी हिस्से में रविवार को मोसुल में हुए हमले में एक सीमेंट निर्माता बाल-बाल बच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications