दक्षिण वजीरिस्तान में 60 तालिबानी ढेर (लीड-3)
इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान में 'राह-ए-निजात' अभियान का विवरण देते हुए कहा गया है कि जंदोला-कातकाई-सारारोघा रेखा पर मंदाना, कुंद और ताराकाई तक के क्षेत्रों पर सेना ने कब्जा कर लिया है।
बयान में कहा गया है कि इस इलाके में अभियान के दौरान 30 आतंकी और दो सैनिक मारे गए हैं और चार अन्य घायल हो गए हैं।
बयान में कहा गया है कि शाकाई-कानीगुराम-लाढा रेखा पर सुरक्षा बल के लोग शाकाई के उत्तर में सात किलोमीटर आगे बढ़ गए हैं और बोया नाराई व वुजी सार इलाकों पर उन्होंने कब्जा कर लिया है। शेरवांगी के आसपास लड़ाई जारी है। वहां 20 आतंकी मारे जा चुके हैं और कई घायल हो गए हैं। एक सैनिक की भी मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं।
सुरक्षा बलों ने राजमाक के दक्षिण में महत्वपूर्ण इलाकों पर भी कब्जा कर लिया है। यहां हुए संघर्ष में 10 आतंकी मारे गए हैं। दो सैनिकों की भी मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं।
बयान में कहा गया है, "आतंकियों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए कई सारे वाहनों को नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के आगे बढ़ने के कारण आतंकी अपनी चौकियों और हथियारों को छोड़ कर पीछे भाग रहे हैं।"
एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान में 4,000 से 5,000 आतंकवादियों को घेर लिया गया है और यहां सुरक्षा बल तीन ओर से आगे बढ़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications