ईरान ने 'न्यूजवीक' के पत्रकार को रिहा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को ईरानी मूल के कनाडियाई नागरिक बहारी को लगभग 300,000 डॉलर के मुचलके जमानत दी गई। उनकी रिहाई के बारे में ज्यादा विवरण अभी नहीं मिल पाया है।
गौरतलब है कि बहारी को इसी वर्ष जून में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह तेहरान में राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को कवर कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications