दीवाली के दौरान दिल्ली में आग लगने के 267 मामले (लीड-1)
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार की मध्य रात्रि तक हमें आग लगने की 207 सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। उसके बाद रविवार सुबह छह बजे तक हमें 60 सूचनाएं प्राप्त हुईं। ये सभी सूचनाएं मुख्य रूप से दीवाली से संबंधित थीं। सूचनाओं की यह संख्या सामान्य दिनों से दोगुनी थीं।"
अधिकारी ने कहा कि सामान्य दिनों में विभाग के पास औसतन 90 मामलों से संबंधी सूचनाएं आती हैं।
अधिकारी ने कहा, "अच्छी बात यह रही कि पूरे शहर से किसी बड़े हादसे की खबर नहीं आई। कुछ ऐसी घटनाएं थीं, जहां हमें अग्निशमन की दो या तीन गाड़ियां भेजनी पड़ीं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।"
वर्ष 2008 में अग्निशमन दल को दीवाली के मौके पर 270 से अधिक सूचनाएं प्राप्त हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications